बरेली : यूपी के बरेली में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य की सख्ती रंग ला रही है। पुलिस ने अभियान चलाकर पूर्व सभासद समेत 16 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। जिनके खिलाफ अदालत से वारंट जारी थे। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से फरार चल रहे अपराधियों में खलबली मच गई है।
हर थाने को मिली जिम्मेदारी, सभी ने दिखाई तत्परता
जिला स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत हर थाने की टीम को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय वांछित अपराधियों की धरपकड़ का जिम्मा दिया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर अलग-अलग क्षेत्रों से अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसमें थाना बारादरी से 4 वारंटी पकड़े गए। इसरार उर्फ कल्लू (एजाजनगर), महावीर जाटव (डोहरा), दीपक उर्फ मक्खी (संजय नगर), राजेश सागर को पकड़ा है।
भोजीपुरा थाना पुलिस ने तीन को पकड़ा
बरेली देहात की भोजीपुरा थाना पुलिस ने 3 आरोपी को हिरासत में लिया। इसमें दिनेश, संजू, मोहम्मद इमरान, हाफिजगंज पुलिस ने पूर्व सभासद सहित 3 वारंटी गिरफ्तार किए। इसमें अब्दुल हलीम उर्फ गरीब अहमद (पूर्व सभासद), तौफीक और राम सिंह, बहेड़ी पुलिस ने अंगनलाल, क्योलड़िया पुलिस ने कन्हैया उर्फ निजामुद्दीन (जवेदा से), बिथरी चैनपुर पुलिस ने सोनू, राजवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, इसरार निवासी बेनीपुर सादात व तैय्यतपुर को पकड़ा है।
एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि “अपराधियों में कानून का डर होना बेहद जरूरी है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि जिले में अपराधमुक्त और सुरक्षित माहौल बना रहे। फरार अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।”
![]()
