लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सोनभद्र के सांसद छोटे लाल सिंह खरवार द्वारा रचित समाजवादी गाना ‘भाजपा वोट चोरवा पर पीडीए की ललकार’ लॉन्च किया। छोटे लाल सिंह खरवार आदिवासी समाज में काफी लोकप्रिय गीतकार और संगीत के जानकार माने जाते हैं। उनका यह गाना सोनभद्र और आसपास के इलाकों में युवाओं के बीच पहले से ही बेहद लोकप्रिय और चर्चित है। कई सम्मेलनों और आयोजनों में भी यह गीत बजता रहा है।
यह प्रमुख लोग थे मौजूद

लॉन्चिंग कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, रामपुर सांसद मोहिबुल्ला नदवी, सांसद देवेश शाक्य और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समेत तमाम प्रमुख लोग मौजूद रहे।
