बरेली: शहर में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का असर कम होने के बाद स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 1 से 8 तक संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में संशोधन किया है।
27 जनवरी से पुराने समय पर चलेंगे स्कूल

जारी आदेश के अनुसार 27 जनवरी 2026 से सभी संबंधित विद्यालय पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित किए जाएंगे। यानी अब स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।
ठंड के चलते पहले बदला गया था समय
गौरतलब है कि अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पहले स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया था। अब मौसम में सुधार होने के बाद उस आदेश को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
