नई दिल्ली। हर महीने की पहली तारीख सरकारी नीतियों, दरों और कई प्रक्रियाओं में बदलाव लेकर आती है। 1 दिसंबर से कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो चुके हैं, जिनसे आम उपभोक्ता, कर्मचारी और अन्य लोग सीधे प्रभावित होंगे। इन बदलावों को जानना जरूरी है, ताकि आप बजट और योजनाओं को समय पर अपडेट कर सकें और भविष्य में असुविधाओं से बच सकें।
एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें
तेल कंपनियों ने 1 दिसंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये की कटौती की गई है। वहीं, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आधार से जुड़े नए नियम
1 दिसंबर से आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी अब ऑनलाइन अपडेट की जा सकेगी। डेटा का सत्यापन पैन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य सरकारी रिकॉर्ड से किया जाएगा। हाल ही में आधार का नया पोर्टल भी लॉन्च किया गया है।
ट्रैफिक नियमों में बदलाव
कई राज्यों ने ट्रैफिक नियमों में नए बदलाव लागू किए हैं। अब ऑनलाइन चालान की पेमेंट पर अतिरिक्त प्रोसेसिंग फीस लागू हो सकती है। इसके अलावा, अगर आपके वाहन के पास PUC प्रमाण पत्र नहीं है तो भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।
