अयोध्या : यूपी के अयोध्या में बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक दुखद मौके पर उपस्थित हुए। वे पूर्व विधायक खब्बू तिवारी की माता के तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान समारोह स्थल पर अनहोनी स्थिति सामने आई, जब भाजपा के दो वरिष्ठ नेता आपस में भिड़ गए।
सूत्रों के अनुसार, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद पांडेय के बीच मंच पर ही धक्का-मुक्की हुई। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया। घटना के कुछ पल किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे। प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इस घटना पर अब चर्चा तेज हो गई है।
