पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार 143 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यह सीट तेजस्वी यादव का पारंपरिक गढ़ मानी जाती है, जहां से वे 2020 के चुनाव में विजयी रहे थे।
वहीं, इस बार पार्टी ने बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की जगह महुआ सीट से मुकेश रोशन को टिकट दिया है।
इसके अलावा 24 महिलाओं को भी मौका दिया गया है। पार्टी का दावा है कि यह सूची सामाजिक संतुलन और युवाओं की भागीदारी को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
पार्टी ने कहा कि उम्मीदवार चयन में सभी वर्गों, समुदायों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।
हालांकि, 2020 में चर्चा में रहीं रितु जायसवाल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह परिहार से डॉ. स्मिता पूर्वे को प्रत्याशी बनाया गया है।
वरिष्ठ और नए चेहरों को मिला मौका
जारी सूची में कई नए चेहरों के साथ पुराने नेताओं को भी टिकट दिया गया है।
राजद ने जिन प्रमुख उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, उनमें शामिल हैं –
बायसी से अब्दुस सुबहान
बोचहां से अमर पासवान
तरैया से शैलेंद्र प्रताप सिंह
महिषी से गौतम कृष्ण
अलीपुर से विनोद मिश्रा
अस्थावां से रविरंजन कुमार
मटिहानी से बोगो सिंह
दरभंगा ग्रामीण से ललित यादव
कुढ़नी से बबलू कुशवाहा
केवटी से डॉ. फराज फातिमी
गायघाट से निरंजन राय
सिमरी बख्तियारपुर से युसूफ सलाउद्दीन
मधेपुरा से प्रो. चंद्रशेखर
कांटी से इजराइल मंजूरी
हथुआ से राजेश कुशवाहा
साहेबगंज से पृथ्वी राज
सिहेश्वर से चंद्रहास चौपाल
बैकुंठपुर से प्रेम शंकर यादव
बरौली से दिलीप सिंह
हाजीपुर से देव कुमार चौरसिया
बहादुरपुर से भोला यादव
सीवान से अवध बिहारी चौधरी
महिला उम्मीदवारों को भी मजबूत प्रतिनिधित्व
राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची में 24 महिला प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है। इनमें प्रमुख नाम हैं –
रेणु कुशवाहा (बिहारीगंज), अनिता देवी महतो (वारसिलीगंज), माला पुष्पम (हसनपुर), संध्या रानी कुशवाहा (मधुबन), रितु प्रिया चौधरी (इमामगंज), तनुश्री कुशवाहा (बाराचट्टी), चांदनी देवी सिंह (बनियापुर), पिंकी चौधरी (रजौली), शिवानी शुक्ला (लालगंज), डॉ. करिश्मा राय (परसा), प्रेमा चौधरी (पातेपुर), वीणा देवी (मोकामा), डॉ. एज्या यादव (मोहिउद्दीन नगर), रेखा पासवान (मसौढ़ी), रेखा गुप्ता (बांकीपुर), पूर्णिमा देवी (गोविंदपुर) आदि।
राजद के नेताओं का कहना है कि इस बार पार्टी का फोकस “युवा + महिला + समाजिक न्याय” के फार्मूले पर है।
तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी ने दावा किया है कि वह 2025 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
