बरेली: बरेली में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे निरीक्षकों को हटाकर नई तैनाती दी गई है, ताकि पुलिसिंग में तेजी आए और जनता को बेहतर व्यवहार मिल सके।
सीबीगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह सबसे चर्चित तबादलों में शामिल

सीबीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह के खिलाफ जनता, जनप्रतिनिधियों और मीडिया के प्रति खराब व्यवहार की कई शिकायतें सामने आ रही थीं। थाने की कार्यप्रणाली काफी समय से डिस्टर्ब थी और कई मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों को हस्तक्षेप तक करना पड़ा। इसी वजह से एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाकर क्राइम ब्रांच (इन्वेस्टिगेशन विंग) में भेज दिया है।
किसका कहां हुआ तबादला — पूरी सूची

निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम – प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली
निरीक्षक अमित कुमार पांडेय – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा
निरीक्षक प्रवीण कुमार सोलंकी – प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा से प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज
निरीक्षक पवन कुमार – प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज से प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी
निरीक्षक संजय तोमर – प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी से प्रभारी निरीक्षक मीरगंज
उपनिरीक्षक प्रयागराज सिंह – थाना प्रभारी मीरगंज से थाना प्रभारी प्रेमनगर
निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी – प्रभारी निरीक्षक AHT से प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज
निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह – प्रभारी निरीक्षक सीबीगंज से क्राइम ब्रांच (इन्वेस्टिगेशन विंग)
उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह – व०उ०नि० कोतवाली से थाना प्रभारी AHT
एसएसपी का सख्त संदेश — ‘जनता से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं’
एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट कहा कि जनता से गलत व्यवहार, जनप्रतिनिधियों की शिकायतें और खराब कार्यप्रणाली किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं होगी। सीबीगंज थाने में लंबे समय से जनता-उन्मुख और संवेदनशील पुलिसिंग की कमी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कड़ा निर्णय लिया गया है।
कई अधिकारी रडार पर, फिर भी बचा ली कुर्सी
सूत्रों के मुताबिक, जिले के दो से तीन निरीक्षक शिकायतों के बावजूद अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। इनमें से एक इंस्पेक्टर जमीन, प्लॉट और मकानों के कब्जों में ‘स्पेशलिस्ट’ माने जाते हैं और वरिष्ठ अधिकारियों की नाराज़गी के बावजूद अपनी थानेदारी बचा ले गए।
