बरेली : रमज़ान के मुकद्दस महीने का आखिरी जुमा जुमा-तुल-विदा आज अकीदत और एहतराम के साथ अदा किया जाएगा। इस मौके पर शहर की मस्जिदों, दरगाहों और खानकाहों में विशेष तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में नमाज़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नमाज़ के अलग-अलग समय जारी किए गए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च 2026 को देशभर में जुमा-तुल-विदा की नमाज़ अदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर 19 मार्च को ईद का चांद दिखाई देता है, तो 20 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी,जबकि चांद नजर न आने की स्थिति में 21 मार्च को ईद मनाई जा सकती है।
शहर की मस्जिदों में तैयारियां पूरी
जुमा-तुल-विदा के मौके पर बरेली की प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों में साफ-सफाई, पानी और नमाज़ियों की सहूलियत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दरगाह आला हज़रत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर में नमाज़ का सिलसिला दोपहर 12:45 बजे से शुरू होकर शाम 3:30 बजे तक चलेगा।
दोपहर 12.45 बजे से नमाज शुरू
शहर की मस्जिद और खानकाह में 12.45 बजे से नमाज शुरू होगी। 12.45 बजे से खानकाह -ए- वामिकिया, जसोली की पीराशाह मस्जिद में,बालजती की गुरुड़ वाली मस्जिद, पशुपति बिहार मस्जिद,कैंट की हाथीखाना मस्जिद, लीची बाग की फैजाने मदीना मस्जिद। 1:00 बजे से दरगाह शाह शराफत अली मियां, दरगाह वली मियां बाजार संदल खान, आज़म नगर की हरी मस्जिद, रोहली टोला की अब्बासियान मस्जिद, कोतवाली की मोती मस्जिद, सिविल लाइंस आवास विकास मस्जिद, बारादरी मस्जिद, काजी टोला मस्जिद, कुतुबखाने की जहानी मस्जिद सहित कई मस्जिदों में नमाज़ अदा होगी।
यहां 1:15 बजे होगी नमाज
शहर की नूरजहां मस्जिद, कटघर की हरे मीनार वाली मस्जिद, इज्जतनगर रोड की मुमताज़ मस्जिद, सुभाष नगर की साबरी मस्जिद, गौटिया की नूरी मस्जिद, तिलियापुर की गौसिया मस्जिद आदि। इसके साथ ही 1:30 बजे से दरगाह बशीर मियां, कचहरी वाली मस्जिद, काकरटोला की छह मीनारा मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, शाहदाना मुस्तफाई मस्जिद, खुदाबक्श मस्जिद, कादरिया मस्जिद सहित कई मस्जिदों में नमाज़ होगी। इसी समय किला स्थित जामा मस्जिद में मुख्य नमाज़ 1:30 बजे अदा की जाएगी।
1:45 बजे से इन मस्जिदों में अलविदा नमाज
शहर की मिर्जाई मस्जिद, रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, कुतुबखाना मस्जिद और लोधी टोला की गौसिया मस्जिद, 2:00 बजे से दरगाह ताजुश्शरिया, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद, बीबी जी मस्जिद, हबीबिया रजविया मस्जिद, करोलान की आला हज़रत मस्जिद, जन्नत मस्जिद, इमली वाली मस्जिद और कलंदर शाह मस्जिद। 2:30 बजे से सिविल लाइंस की नोमहला मस्जिद और रोहली टोला की मोनसरी मस्जिद, 2:45 बजे से गढ़या की नूरी मस्जिद, 3:00 बजे से खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद, 3:15 बजे बुखारपुरा की बुद्ध वाली मस्जिद और कटरा मानराय की यतीमखाना मस्जिद, और 3:30 बजे दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद, खानकाह -ए- नियाज़िया और काकरटोला की नूरानी मस्जिद में सबसे आखिर में नमाज़ अदा की विश्व प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत की रज़ा मस्जिद में जुमा-तुल-विदा की नमाज़ शाम 3:30 बजे अदा की जाएगी। इसके साथ ही खानकाह -ए-नियाज़िया और शहर की अन्य मस्जिदों में भी इसी समय नमाज़ होगी। जुमा-तुल-विदा के मौके पर शहर की मस्जिदों और दरगाहों में हजारों की संख्या में नमाज़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन और मस्जिद कमेटियों की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। रमज़ान के आखिरी जुमे पर मुसलमान अल्लाह की इबादत, दुआ और सदक़ा-खैरात के जरिए पूरे महीने की इबादत को मुकम्मल करने की कोशिश करते हैं। यह दिन रमज़ान की रुखसती और ईद-उल-फितर की आमद का भी पैगाम लेकर आता
