बरेली : कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को बरेली में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए SIR प्रक्रिया को “जल्दबाज़ी और अमानवीय” करार दिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस प्रक्रिया ने देशभर में कर्मचारियों, खासकर बीएलओ (BLO) पर अत्यधिक मानसिक तनाव और काम का असहनीय दबाव डाल दिया है।
देशभर में 25 BLO की मौत का दावा
ज्ञापन में बताया गया कि पिछले तीन हफ्तों में 25 BLO की मौत के मामले सामने आए हैं। आरोप लगाया कि किसी की हार्ट अटैक से जान गई, तो कई ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। परिवार बर्बाद हो रहे हैं, बच्चे अनाथ हो रहे हैं।
बरेली का मामला सबसे गंभीर
बरेली के परधौली गांव में शिक्षक व BLO सर्वेश गंगवार की मौत SIR के भारी दबाव के कारण हुई बताई गई।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग कि मृतक के बच्चों के लिए 1 करोड़ की FD मिले। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी मिलनी चाहिए।
कई राज्यों में भी हालात खराब
पश्चिम बंगाल, लखनऊ, मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, गुजरात और तमिलनाडु में भी BLO की ऐसी ही दुखद मौतों के मामलों का हवाला देते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग से SIR प्रक्रिया पर पुनर्विचार की मांग की।
मृतक के परिजनों को दी सांत्वना
सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने मृतक BLO के घर जाकर परिवार को सांत्वना दी। इसके साथ ही मृतक के परिजनों को एक करोड़ का आर्थिक सहयोग करने की बात कही।
