बरेली : यूपी के बरेली में शनिवार को राजनीतिक हलचल उस वक्त तेज हो गई, जब आंवला के भाजपा सांसद नीरज मौर्य ने मौलाना तौकीर रज़ा खान पर बड़ा बयान दे दिया। सांसद नीरज मौर्य शनिवार को सपा के“14 सदस्यीय शिष्टमंडल के तहत बरेली पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद में उन्हें सर्किट हाउस में ही रोक लिया गया, जहां उन्होंने मीडिया से खुलकर बातचीत की।
सांसद बोले- “पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करे, निर्दोषों को न सताए”
सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि बरेली में हाल के दिनों में हुए बवाल को लेकर पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन इस कार्रवाई में निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा“हम कानून व्यवस्था के साथ हैं। जो लोग बरेली में अशांति फैलाने के जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठाए। लेकिन यह भी ध्यान रखा जाए कि किसी निर्दोष परिवार को सजा न मिले।”
तौकीर रज़ा पर तीखा बयान
मीडिया ने जब उनसे IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान के बयानों पर सवाल किया तो सांसद ने चौंकाने वाला जवाब दिया। नीरज मौर्य ने कहा “मौलाना तौकीर भाजपा के लिए काम करते हैं। उनके बयान हर बार भाजपा को फायदा पहुंचाते हैं। उनके बोलने का तरीका और टाइमिंग देखकर आप समझ सकते हैं कि वह किसके लिए काम कर रहे हैं। हम उनके बारे में ज़्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, उनके बयान खुद बहुत कुछ कह देते हैं।”
बरेली में हालात और मौजूदा विवाद
गौरतलब है कि 26 सितंबर को बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के बाद शहर में बड़ा बवाल हुआ था। शुक्रवार की नमाज़ के बाद हुई इस घटना में आला हज़रत दरगाह और IMC प्रमुख तौकीर रज़ा खान के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई थी। इसके बाद सिविल लाइंस ने पथराव का आरोप है। इसके बाद मौलाना तौकीर रजा समेत तमाम लोगों की गिरफ्तारियां हुईं, और कुछ आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोज़र कार्रवाई भी की गई। इस पूरे मामले में सपा नेता डॉ. नफीस अहमद की गिरफ्तारी और उनके शादी हाल पर कार्रवाई ने विवाद को और बढ़ा दिया है। अब भाजपा सांसद नीरज मौर्य के बयान ने इस राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।
