बरेली : स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2024 -2025 की रैंकिंग में बरेली नगर निगम ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए देशभर में 20वीं रैंक हासिल की है। पिछले वर्ष यानी 2024 में बरेली की रैंक 80वीं थी। जिससे इस बार 60 स्थान की जबरदस्त छलांग दर्ज की गई है। यह रैंकिंग 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में है। बरेली की राज्य रैंकिंग 17वीं रही है। यह आंकड़े न केवल नगर निगम की योजनाओं की सफलता को दर्शाते हैं, बल्कि नागरिक भागीदारी और तकनीकी मॉनिटरिंग की प्रभावशीलता को भी उजागर करते हैं।
क्या है खास ‘सिटी रिपोर्ट कार्ड’ में?
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/3C2fdK_RWms?si=8VXcspgWsYyPmWAM
स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के रिपोर्ट कार्ड में बरेली के कई संकेतक शत-प्रतिशत अंक लाए हैं। इसमें डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन 100%, सोर्स सेग्रीगेशन 50%, वेस्ट प्रोसेसिंग बनाम जनरेशन 60%, डम्प साइट रिमेडिएशन 73%, रेसिडेंशियल एरिया सफाई 100%, मार्केट एरिया सफाई 100%, जल निकायों की सफाई 100%, पब्लिक टॉयलेट्स की सफाई 90% है।
यूपी के अन्य शहरों का रिपोर्ट कार्ड
स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के रिपोर्ट कार्ड में यूपी की राजधानी लखनऊ तीसरा स्थान पर, गोरखपुर चौथा स्थान, आगरा और मुरादाबाद संयुक्त रूप से 10वां स्थान और पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी 17वें पायदान पर आया है।
जानें क्या बोले नगर आयुक्त
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने पूरी सफाई टीम और शहरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “यह उपलब्धि टीमवर्क, तकनीकी निगरानी और नागरिकों के सहयोग का परिणाम है। अब हमारा अगला लक्ष्य देश के टॉप-10 शहरों में आना है। इसमें डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन की 100% सफलता, डिजिटल गार्बेज मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल, लोगों की जागरूकता और सहभागिता और नियमित सफाई अभियानों का प्रभाव है।
