एसपी चीफ ने शंकराचार्य पर बयान को बताया ‘शाब्दिक हिंसा’, महाकुंभ मुआवज़े और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
इटावा/लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि “इलेक्शन कमीशन से बीजेपी मिली हुई है” और प्रदेश में सबसे ज्यादा लैंड माफिया भाजपा से जुड़े लोग हैं। उन्होंने कहा कि “जो सनातनी होता है, वह कभी किसी को दुख नहीं पहुंचा सकता, वह न्याय और भाईचारे की बात करेगा।” उन्होंने इटावा में अवैध कब्जों का जिक्र करते हुए कहा कि “कई मीटर पहाड़ गायब कर दिया गया।”
सीएम पर कटाक्ष, पहनावे पर टिप्पणी
उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि “केवल पहनावे से कोई बाबा संत नहीं हो सकता। इसके साथ ही तंज कसा कि “जब इंसान नहीं, अहंकार बोलता है तो संस्कार विकार में बदल जाते हैं।”
शंकराचार्य पर बयान को बताया अपमानजनक
सपा प्रमुख ने कहा कि परम पूज्य शंकराचार्य जी के बारे में अपमानजनक शब्द कहना “शाब्दिक हिंसा और पाप” है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान सदन में दर्ज हो गया है और इसकी निंदा भी कम पड़ेगी। उन्होंने ने महाकुंभ से जुड़े मौतों के आंकड़ों और मुआवज़े को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सही आंकड़े सामने नहीं लाए जा रहे और मुआवज़े के वितरण में पारदर्शिता नहीं है।
अमेरिका डील और कानून-व्यवस्था पर टिप्पणी
उन्होंने “अमेरिका डील” का जिक्र करते हुए भाजपा पर तंज कसा और कहा कि देशहित के मुद्दों पर स्पष्टता होनी चाहिए। इसके साथ ही ‘कानून का शासन’ और ‘विधि का शासन’ को लेकर भी व्यंग्य किया। बोले – जनता आगामी चुनाव में भाजपा को जवाब देगी।
महाशिवरात्रि प शुभकामनाएं, देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
सपा प्रमुख ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने भगवान शिव से सभी के आरोग्यमय, सुखमय और समृद्ध जीवन की प्रार्थना की।
