एनई रेलवे मजदूर यूनियन ने सरकार को दी चेतावनी-अगर घोषणा नहीं हुई, तो AIRF उठाएगी बड़ा कदम’
बरेली : ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फ़ेडरेशन (AIRF) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 17 नवंबर, 2025 को पूरे भारतीय रेलवे की सभी लोको लॉबियों पर एक साथ धरना-प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में एनई रेलवे मजदूर यूनियन (NERMU) द्वारा बरेली सिटी लोको लॉबी पर भी जोरदार प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व एनई रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष और AIRF के जोनल सेक्रेटरी बसंत चतुर्वेदी ने किया। इसमें मुख्य मांग थी कि रनिंग कर्मचारियों के रनिंग भत्ते (Mileage Allowance) में 25% बढ़ोतरी।
महंगाई भत्ता 50% हो चुका, फिर भी रनिंग भत्ता नहीं बढ़ा: चतुर्वेदी का आरोप

धरने के दौरान बसंत चतुर्वेदी ने कहा “महंगाई भत्ता 50% पार होने पर सभी भत्तों में 50% की बढ़ोतरी कर दी गई, लेकिन रनिंग स्टाफ के रनिंग भत्ते में 25% बढ़ोतरी अभी तक नहीं लागू की गई। यह फ्रंटलाइन स्टाफ के साथ सरासर अन्याय है।”उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “अगर भारत सरकार जल्द घोषणा नहीं करती, तो AIRF किसी भी बड़े आंदोलनात्मक कदम के लिए बाध्य होगी।”बसंत चतुर्वेदी ने सभी कर्मचारियों से एकजुट रहने की अपील की।
पूरे देश में एकसाथ विरोध, रनिंग स्टाफ की नाराज़गी बढ़ी
यह धरना AIRF द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का हिस्सा था।
रनिंग कर्मचारी लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं कि वे रेलवे के फ्रंटलाइन ऑपरेशन का हिस्सा हैं। लगातार ड्यूटी, जोखिम और मानसिक दबाव के बावजूद रनिंग भत्ते में उचित वृद्धि नहीं की गई। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें जायज़ हैं और सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए।
बरेली के धरने में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद

धरने में शामिल प्रमुख कर्मचारी व पदाधिकारी रहें। इस दौरान रोहित सिंह, संजय त्यागी, ताजुद्दीन खान, छवि लाल यादव, रामबली सिंह, अजीत कुमार मौर्य, दीनबंधु, सुमन कुमार, एसके सुमन, एसपी सिंह, यशपाल सिंह, राजन कुमार, मुबारक अंसारी, गौरव सक्सेना, राजेश कुमार सिंह, दीपक कांत, केके विश्वकर्मा, एनएस राणा, कुंदन कुमार, वीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, आशीष सक्सेना, राजू कश्यप, संजीव कुमार, राकेश सैनी, विनोद उरांव, शमसुद्दीन, फीरोज़ खान, एमएस यादव आदि कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि जल्द-से-जलद रनिंग भत्ते में 25% बढ़ोतरी लागू की जाए।
