बरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने The Justice Hindi से हुई खास बातचीत में नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “बिहार में नीतीश कुमार के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ। बीते 20 वर्षों में इस सरकार ने दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है। अब बिहार बदलाव के लिए पूरी तरह बेसब्र है।
INDIA गठबंधन बनाएगा सरकार
भाटी ने कहा कि बिहार में विपक्ष पूरी तरह मजबूत है और जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा हम किसी भी तरह का षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे। इस बार बिहार में INDIA गठबंधन ही सरकार बनाएगा।
भाजपा पर वार — देश के बाहर कोई आइकन नहीं
भाटी ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा, भाजपा के पास देश के बाहर कोई आइकन नहीं है जिसकी ये बात कर सकें। इन्हें गांधीजी और सरदार पटेल जैसे महान नेताओं का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाया, 2014 में लालकृष्ण आडवाणी, जो पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं, उन्हें प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनाया गया?
RSS ने 100 साल में समाज निर्माण का कोई काम नहीं किया
राजकुमार भाटी ने आरएसएस को घेरते हुए कहा कि RSS ने पिछले सौ वर्षों में राष्ट्र या समाज निर्माण का कोई काम नहीं किया। उल्टा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या में RSS का नाम सामने आया था।
उन्होंने कहा, न तो ये धार्मिक हैं और न ही राष्ट्रवादी। इन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि ये देश को क्या नुकसान पहुंचा रहे हैं।
मोदी जी की बुद्धि का विकास तो हुआ पर..
प्रधानमंत्री मोदी पर व्यंग्य करते हुए भाटी ने कहा, “6 साल में मोदी जी की बुद्धि का विकास तो हुआ — पकोड़े से रील तक पहुंच गए हैं। लेकिन यह देश के शिक्षित युवाओं के साथ एक भद्दा मजाक है।”
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। सिर्फ प्रचार की राजनीति बची है, काम कुछ नहीं।
