बरेली : डीएम (जिलाधिकारी) अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों की समस्याएँ सुनी गईं और संबंधित विभागों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम ने बताया कि हर महीने के तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाला किसान दिवस इस बार प्रशासनिक कारणों से 24 अक्टूबर को विशेष रूप से आयोजित किया गया। DM ने विगत बैठकों में दर्ज शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की और जिन मामलों का समाधान हो चुका है, उनके बारे में किसानों को जानकारी दी।अधिकारियों को निर्देश दिया गया। कोई भी विभाग शिकायत को अपने से असंबंधित बताकर समाप्त न करे, बल्कि संबंधित विभाग को पत्र और फोन के माध्यम से सूचित करे और समाधान सुनिश्चित करे।”

किसानों के हित में चल रही प्रमुख योजनाओं की दी जानकारी
DM ने बताया कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएँ संचालित कर रही है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, अनुदान पर कृषि यंत्र, खाद-बीज की उपलब्धता, एमएसपी पर फसल खरीद, खेत-तालाब योजना, कृषक दुर्घटना बीमा योजना (5 लाख रुपये की सहायता) उन्होंने किसानों से इन योजनाओं का सक्रिय रूप से लाभ उठाने की अपील की।

गन्ना बकाया भुगतान पर बड़ी कार्रवाई
किसानों को गन्ना भुगतान में देरी पर डीएम ने बताया कि बहेड़ी शुगर मिल की 33% गन्ना सप्लाई रोकी गई, नवाबगंज चीनी मिल की 100% सप्लाई बंद, बकाया राशि के लिए R.C. जारी, मिल मालिकों और जिम्मेदार अधिकारियों पर FIR दर्ज है । “किसानों का भुगतान हर हाल में कराया जाएगा”।
पराली जलाने पर सख्ती

DM ने किसानों से खेतों में पराली न जलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सैटेलाइट से निगरानी हो रही है। पराली जलाते पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। पराली से खाद बनाने और पशुओं के चारे में उपयोग के लिए प्रेरित किया गया “पराली जलाने से जमीन की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है और प्रदूषण बढ़ता है।”गरीबपुरा से बहेड़ी रोड के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया।।पशु आश्रय स्थलों की संख्या बढ़ाई जा रही है।।किसानों से पालतू पशुओं को खुले में न छोड़ने की अपील की गई। इस दौरान बैठक में SSP अनुराग आर्या, CDO देवयानी, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली विभाग, PWD, गन्ना विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
