न्यूज़ एजेंसी
तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आर एन रवि के आधिकारिक आवास को शुक्रवार सुबह एक बम धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई। इस खबर के सामने आते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के बाद तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई और बॉम्ब स्क्वाड तथा खोजी कुत्तों की टीम परिसर में जांच अभियान चलाने के लिए भेजी गई। फिलहाल, किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है, लेकिन सुरक्षा कारणों से दोनों आवास के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई सतर्कता
धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया। बॉम्ब निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की तलाशी ली और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के आवास के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले जुलाई में भी मुख्यमंत्री स्टालिन के आवास को बम धमकी मिली थी। इसके अलावा 15 अगस्त को भी ऐसी खबरें सामने आई थीं। लगातार हो रही इन धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां मिलकर धमकी की जांच कर रही हैं ताकि पता लगाया जा सके कि यह ई-मेल किसने और कहां से भेजा। अधिकारी यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो और मुख्यमंत्री व राज्यपाल सुरक्षित रहें।
