सपा प्रमुख बोले -भाजपा ने सिर्फ जेब काटी, जनता अब बख्शेगी नहीं
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जीएसटी (GST) को लेकर तीखाकच्चे माल पर बढ़ाकर कारोबारियों को संकट में डाल हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने “दिखाने के लिए तैयार सामान पर जीएसटी घटाई, लेकिन कच्चे माल पर टैक्स बढ़ा दिया। यही भाजपा के GST गोलमाल का सच है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों ने कारोबारियों और ग्राहकों के बीच तनाव पैदा कर दिया है। “दुकानदार और ग्राहक दोनों परेशान हैं। भाजपा सुधार नहीं, बल्कि रिश्तों को बर्बाद कर रही है।
कच्चे माल पर GST बढ़ाकर कारोबारियों को संकट डाला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि GST गोलमाल है। भाजपा तैयार माल पर टैक्स घटाती है, लेकिन कच्चे माल पर बढ़ाकर कारोबारियों को संकट में डाल रही है। साइकिल से मोटरसाइकिल, कपड़े, होटल-रेस्टोरेंट, कॉफी से किताब और पेंसिल तक महंगा कर दिया। “जब तक मुनाफा कम नहीं होगा, तब तक महंगाई कम नहीं होगी।”उन्होंने कहा कि बढ़ते टैरिफ से भारतीय कारोबार पर चोट है। “जनता महंगाई -बेरोजगारी से नाराज़ है, भाजपा का सफाया तय है। स्वास्थ्य सेवाएं बिगड़ीं, शिक्षा और कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है। बहराइच, सीतापुर, पीलीभीत सहित कई जिलों में रोजाना हमले हो रहे हैं, लेकिन सरकार समाधान में नाकाम।
8 साल पहले जीएसटी लागू कर मनाया जश्न

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि “भाजपा सरकार ने 8 साल पहले आधी रात को जीएसटी लागू कर जश्न मनाया था, लेकिन तब से जनता को सिर्फ लूटा। भारी-भरकम टैक्स लगाकर जेब काटी और मुनाफाखोरी कराई। भाजपा जनता को धोखा दे रही है। अब जनता समझ चुकी है कि भाजपा का सफाया होना तय है।”
