हाथ काट लूंगा, वर्दी उतरवा दूंगा आईएमसी नेता का बयान, FIR दर्ज
बरेली : शहर के किला थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस द्वारा ‘आई लव मुहम्मद’ लिखे पोस्टर हटाने की कार्रवाई ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पोस्टर हटाने लगे। इस दौरान स्थानीय मुस्लिम समाज के लोगों ने कड़ा विरोध जताया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
आईएमसी नेता का विवादित बयान
इसी बीच इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के नेता डॉ. नफीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वे कथित तौर पर पुलिस इंस्पेक्टर को चेतावनी देते हुए कह रहे हैं – “हाथ काट लूंगा… वर्दी उतरवा दूंगा।”वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और किला थाना में डॉ. नफीस के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई।
पुलिस की सफाई और स्थानीय लोगों का आरोप
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टर बिना अनुमति सार्वजनिक जगह पर लगाया गया था, इसलिए कार्रवाई की गई, तो वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। इसलिए विरोध किया गया।
इस मामले की शुरू हुई जांच
पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
