वाराणसी से बंगाल जा रहा था कैश, डीडीयू जंक्शन पर RPF-GRP की बड़ी कार्रवाई
चंदौली / लखनऊ : एशिया के सबसे बड़े रेलवे जंक्शन डीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार देर रात RPF और GRP की संयुक्त टीम ने गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके बैग से 35 लाख 60 हजार रुपये कैश बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आशीष दुआ, निवासी मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई। वह वाराणसी से कैश लेकर बंगाल जा रहा था। संदिग्ध जब पैसों से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा पाया, तो उसे हिरासत में लेकर आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया।
जानें कैसे पकड़ा गया संदिग्ध?
गश्त के दौरान जवानों को स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर एक शख्स संदिग्ध हालात में दिखा। तलाशी लेने पर उसके बैग से नोटों की गड्डियां निकलीं। कुल 35,60,000 बरामद हुए। RPF इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने मीडिया को बताया कि बरामद रुपये और आरोपी को आयकर विभाग, वाराणसी के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल, कैश के स्रोत और उपयोग की जांच की जा रही है।
