एजेंसी
रूस/नई दिल्ली : रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह एक जबरदस्त भूकंप दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.7 मापी गई। इस भूकंप के बाद जापान, गुआम, हवाई, अलास्का और अमेरिका के वेस्ट कोस्ट पर सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की, रूस से 133 किमी दक्षिण-पूर्व थी। इसकी गहराईलगभग 74 किमी, पर बाद में इसकी पुष्टि 20 किमी से भी कम गहराई पर हुई। जिसके चलते रूस का पूर्वी तट, जापान का होक्काइडो द्वीप, अलास्का और प्रशांत महासागर के कई द्वीप प्रभावित हुए हैं।
सुनामी की चेतावनी किन-किन देशों में?
जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो सहित तटीय क्षेत्र अलर्ट पर, अमेरिका के हवाई, अलास्का, कैलिफोर्निया, ओरेगन और वॉशिंगटन को अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही गुआम और अलास्का में विशेष चेतावनी है। इसमें 1-3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है।
जानें भूकंप क्यों आता है?, विज्ञान की भाषा में
पृथ्वी की सतह पर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं जो लगातार हलचल में रहती हैं, जब ये प्लेट्स टकराती हैं, तो फॉल्ट लाइन पर दबाव बनता है, और एक बिंदु पर टूटकर ऊर्जा बाहर निकलती है। इसी प्रक्रिया को भूकंप कहा जाता है।
भूकंप केंद्र (Epicenter) और तीव्रता क्या होती है?
एपिसेंटर वह स्थान जहां सबसे पहले और सबसे तीव्र झटका महसूस होता है। रिक्टर स्केल में 1 से 9 तक का पैमाना, जो भूकंप की शक्ति बताता है। उथला भूकंप (0-70 किमी की गहराई) आमतौर पर ज्यादा विनाशकारी होते हैं
भूकंप की तीव्रता और उसका असर (Richter Scale Impact)
भूकंप 2.0 तक सिर्फ सीस्मोग्राफ से पता चलता है। मगर, 3.0-4.0 हल्का कंपन, फ्रेम गिर सकते हैं। 5.0-6.0 फर्नीचर हिल सकते हैं। 6.0-7.0 इमारतों को नुकसान संभव, 7. 0-8.0 भवन गिर सकते हैं, पाइप फट सकते हैं। 8.0-9.0 पुल गिर सकते हैं, और सुनामी की आशंका। मगर, 9.0+ व्यापक तबाही, जमीन लहराती दिखती है
अब तक की स्थिति
फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। रूस सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है। पिछले महीने भी इसी क्षेत्र में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था।
