नई दिल्ली/लखनऊ : सपा प्रमुख एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्र सरकार को घेरते हुए तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि “ऐसा लगा कि POK हमारा हो जाएगा, फिर आखिर सीजफायर क्यों किया गया?”। उनके इस बयान ने सदन में सन्नाटा खड़ा कर दिया।
सीधा सवाल, सीजफायर क्यों और किसके दबाव में?
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/VGndxFaAdlQ?si=SDKEZgWChqNmJlGp
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पुलवामा जैसे हमलों के बाद देश की जनता को यह आश्वासन दिया गया था कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी। लेकिन आज भी सुरक्षा में चूक हो रही है। उन्होंने पूछा,”370 हटाने के बाद सरकार ने कहा था कि अब आतंकवाद खत्म हो जाएगा, फिर ये घटनाएं क्यों हो रही हैं?””क्या सरकार बताएगी कि सीजफायर किसके कहने पर और क्यों किया गया?”
नारी वंदन’ बनाम ‘नारी अपमान
सपा प्रमुख ने संसद में महिलाओं को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा “नारी वंदन की जगह नारी की निंदा और अपमान करना भाजपा का असली चेहरा है।”
भारतीय सेना को धन्यवाद, पर बजट सवालों में
उन्होंने भारत की सेना को दुनिया की सबसे साहसी सेना बताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया, लेकिन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा “डिफेंस बजट जीडीपी का कम से कम 3% होना चाहिए। सरकार लगातार इसे कम कर रही है।”
अग्निवीर योजना पर दो टूक
अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना को देश के युवाओं के साथ अन्याय बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। बोले “इतनी गंभीर बहस हो रही है, हमें उम्मीद है सरकार अग्निवीर योजना को वापस लेगी।”
पुलवामा, RDX और राजनीति
सपा नेता ने सरकार से पूछा कि “पुलवामा में जिस गाड़ी में RDX आया, वो गाड़ी आज तक क्यों नहीं मिली? आखिर राजनीति कौन कर रहा है?”
इंफ्रास्ट्रक्चर और समाजवादी योगदान
प्रधानमंत्री द्वारा जिन सड़कों पर हरक्यूलिस विमान से उतरने की तस्वीरें प्रचारित की गईं। उस पर तंज कर अखिलेश ने कहा “वो सड़कें समाजवादियों ने ही बनाई थीं।” उन्होंने पूछा “सरकार को बताना चाहिए कि जब भाजपा सत्ता में आई थी और आज, भारत का क्षेत्रफल कितना है?”। इसके साथ ही यह भी जोड़ा कि”हमें चीन और आतंकवाद दोनों से समान खतरा है। पाकिस्तान के पीछे कौन खड़ा है, सरकार को बताना चाहिए।”
