बरेली : यूपी के बरेली शहर में इन दिनों “ड्रोन चोर,और चोरियों” की अफवाहों के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोमवार देर रात बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवक को चोर समझकर भीड़ ने पकड़ कर पीट दिया, लेकिन जब हकीकत सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, लोगों ने जानवरों के साथ कुकर्म करने की नीयत से युवक के आने आरोप लगाया है। मगर, इस मामले में इंस्पेक्टर बारादरी ने “The justice Hindi ” को बताया कि युवक की लापरवाही से करंट लग गया था। इसी दौरान डायल 112 पहुंच गई। जिसके चलते पुलिस के डर में भाग गया। उसको कांकरटोला इलाके में संदिग्ध समझ लोगों ने शोर मचाकर दौड़ाया, जो हजियापुर होते हुए गोसाई गोटिया में भटियारों वाली मस्जिद के पास पकड़ा गया। इसके बाद पिटाई का भी आरोप है। युवक अंडरवियर में था। इसलिए उसको चोर समझ रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने हिरासत में लिया युवक को
इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि मौके पर पहुंची डायल 112 और चीता मोबाइल पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसका इरादा चोरी का नहीं था। वह पुलिस के डर से भगाकर आया था। स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि युवक पशुओं के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने आया था। युवक को इससे पहले भी इस तरह की हरकत करते देखा गया है। CCTV फुटेज में भी उसकी हरकतें रिकॉर्ड हुई हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच चल रही है।
