शाहजहांपुर/ लखनऊ: यूपी के शाहजहांपुर जिले की पुवायां तहसील के नवागत एसडीएम IAS रिंकू सिंह राही पहले ही दिन सुर्खियों में आ गए। उनका दो दिन पहले ही मथुरा से शाहजहांपुर जिले को ट्रांसफ़र हुआ था। पुवायां तहसील का चार्ज लेने के 24 घंटे के भीतर ही उन्होंने एक ऐसा काम कर दिया। जिसने शासन -प्रशासन और जनता का ध्यान उनकी तरफ खींच लिया। इस मामले में “The justice Hindi” ने पुवायां एसडीएम की जिम्मेदारी संभालने वाले आईएएस रिंकू सिंह के सीयूजी नंबर पर कॉल कर पक्ष जानने की कोशिश की। उनको कई बार कॉल की गई, लेकिन फोन पर संपर्क नहीं हुआ। डीएम शाहजहांपुर से बात की कोशिश की गई। उनका फोन किसी अन्य अफसर/कर्मचारी ने उठाया। मगर, इस घटना की जानकारी से इनकार किया। बोले, साहब मीटिंग में हैं। फ्री होने पर बात कराई जाएगी। मगर, बात नहीं हो सकी।

कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, खुद को बताया ज़िम्मेदार
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtube.com/shorts/LkEZquTNcCw?si=s5WXVkFXoIl9aHum
मंगलवार को तहसील निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक वकील के मुंशी को खुले में पेशाब करते देखा। बताया जाता है कि उन्होंने मुंशी को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई और कान पकड़कर उठक -बैठक लगवाई। यह बात जब वकीलों ने पता लगी, तो उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि तहसील के शौचालय गंदे हैं, तो IAS रिंकू सिंह ने खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
कौन हैं IAS रिंकू सिंह राही?
हाथरस निवासी रिंकू सिंह राही वर्ष 2022 के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई हाथरस से की थी। इसके बाद जमशेदपुर से बीटेक किया। 2004 में पीसीएस क्लियर करने के बाद 2008 में समाज कल्याण अधिकारी बने। उन्हें पहली पोस्टिंग मुजफ्फरनगर में मिली। उस वक्त बसपा सरकार थी। उन्होंने छात्रवृत्ति और पेंशन में बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया। जिसके चलते उन पर बैडमिंटन खेलने के दौरान 2009 में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमला वरुण ने साथ गोलियां मारी थी जिनमें से दो उनके चेहरे पर लगी। इससे उनका जबड़ा बाहर आ गया, और चेहरा बिगड़ गया था। एक गोली कान पर लगने से एक कान खराब हो गया और आंख की रोशनी चली गई थी। जिसके चलते उनको हायर सेंटर मेरठ में ले जाया गया। सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ में उनका इलाज चला। ऑपरेशन के बाद ठीक होकर घर लौटे। उन्होंने 2021 में यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा दी। 2021 में 683 की रैंक के साथ परीक्षा पास की, और 2022 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
SDM बोले – जनता करे स्टिंग, हम लेंगे एक्शन
एसडीएम राही ने कहा कि “अगर कोई कर्मचारी रिश्वत मांगे या गलत व्यवहार करे तो उसकी स्टिंग कर मुझे भेजें, मैं कार्रवाई करूंगा।” वह गांव -स्तर तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। ग्रामीण खुद अपनी समस्याएं उसमें लिख सकेंगे।
तहसील में बच्चों की मौजूदगी पर भी ली जिम्मेदारी
इससे पहले निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में एक बच्ची को घूमते देखा, तो उसके पिता को बुलाकर फटकार लगाई और कहा “कल से बच्ची हर हाल में स्कूल जानी चाहिए।”
समाज के लिए मिसाल बने IAS रिंकू सिंह राही
स्वच्छता, जवाबदेही और प्रशासनिक नैतिकता के प्रति IAS रिंकू सिंह राही का यह व्यवहार जनता और सोशल मीडिया पर “Real Hero IAS” के रूप में देखा जा रहा है।
