बरेली : यूपी के बरेली शहर के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे घायल हालत में गिरफ्तार किए गए। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैरों में गोली लगी है,जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान दो तमंचे, दो कारतूस, लूटा हुआ मोबाइल फोन, सोने के जेवरात, और वारदात में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद की है।
कबूलनामे में बड़ा खुलासा
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/SIX_SGsrFuM?si=3R8Vx81KhqD7_nSR
सीओ हाईवे नीलेश मिश्र ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बब्बू (निवासी जोगी नवादा, थाना बारादरी) और शानू (गांव गाजीपुर, थाना सिंधौली, शाहजहांपुर) के रूप में हुई है। दोनों ने कुछ दिन पहले बिथरी क्षेत्र में एक दंपती से लूट की वारदात करना स्वीकार किया। बदमाशों ने यह भी बताया कि लूटे गए जेवरात उन्होंने अनिल गुप्ता नामक सराफ को बेच दिए हैं। पुलिस अब सराफ से पूछताछ की तैयारी कर रही है।
पुलिस की सख्ती से गैंग में हड़कंप
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मुठभेड़ के बाद अपराधियों में खौफ है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।
