लखनऊ :यूपी में जल्द होने वाले योगी कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं। इन चर्चाओं के बीच बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह का नाम लगातार उभर रहा है। बड़े बेटे प्रतीक भूषण और उनके छोटे भाई करण भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जिससे सियासी कयासों को और बल मिला है।
सीएम से मुलाकातों की पॉलिटिक्स
चार दिन पहले खुद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की थी। अब उनके दोनों बेटे प्रतीक और करण ने भी मुलाकात की और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। करण भूषण ने पोस्ट कर कहा कि “क्षेत्रीय विकास प्रस्ताव पर मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया गया है।”
क्या प्रतीक भूषण मंत्री बनेंगे?
प्रतीक भूषण सिंह, गोंडा सदर से भाजपा विधायक हैं, और 2022 में पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। पार्टी सूत्रों की मानें तो आगामी चुनावों को देखते हुए बृजभूषण का प्रभाव क्षेत्र (गोंडा, बलरामपुर, बहराइच सहित कई सीटों पर) भाजपा के लिए अहम है।राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक “अगर प्रतीक को मंत्री बनाया जाता है, तो बृजभूषण सिंह खुलकर मुख्यमंत्री योगी के समर्थन में आ सकते हैं। जिससे पार्टी को चुनावी फ़ायदा मिल सकता है।”
जानें क्या बोले बृजभूषण सिंह
पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि “मंत्री बनाना पार्टी और मुख्यमंत्री का अधिकार है, लेकिन जिनको जनता नहीं देखना चाहती, वे भी मंत्री बने बैठे हैं। उन्हें निर्दलीय लड़ा दिया जाए तो 5000 वोट भी न मिलें।” बृजभूषण शरण सिंह पूर्व सांसद, कैसरगंज अयोध्या-बहराइच बेल्ट में मजबूत पकड़ है। प्रतीक भूषण सिंह विधायक, गोंडा सदर संभावित मंत्री
करण भूषण सिंह सांसद, कैसरगंज सोशल मीडिया पर सक्रिय, संगठन में पकड़ है।
