सहारनपुर/लखनऊ: यूपी के कैराना की सांसद इकरा हसन के साथ सहारनपुर के ADM प्रशासन द्वारा की गई कथित बदसलूकी के खिलाफ अब भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि “अधिकारियों के दिमाग खराब हो गए हैं। सांसद इकरा देश की धरोहर हैं, वो झूठ थोड़े ही बोलेंगी।”उत्तराखंड के टीकरी गांव मंदिर से पूजा कर लौटते वक्त टिकैत ने मनोहरपुर और छुटमलपुर में मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अफसर बेलगाम हो गए हैं और जनप्रतिनिधियों के साथ तानाशाही व्यवहार कर रहे हैं।
“इकरा झूठ थोड़े ही बोलेगी…” – टिकैत का पलटवार
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtube.com/shorts/oPDqEZ92yNI?si=muNDFJ5JxrpvcXed
राकेश टिकैत ने इकरा हसन के पक्ष में खड़े होते हुए कहा “जो युवा नेता हैं, वो देश की धरोहर हैं। सांसद के साथ ऐसा व्यवहार सरकार की असंवेदनशीलता को दिखाता है। इकरा हसन झूठ थोड़े ही बोलेगी!”
सरकार को भी घेरा, किसानों का मुद्दा उठाया
टिकैत यहीं नहीं रुके। उन्होंने किसानों की दुर्दशा और सरकारी उपेक्षा पर भी तीखा हमला बोला। बोले, “किसानों के नाम पर सिर्फ सम्मान निधि का झुनझुना पकड़ा दिया गया है।”“धान और गन्ना के दाम नहीं बढ़ाए गए।”“सोलर प्लांट योजना का सुझाव भी सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।”उन्होंने हिंदू-मुस्लिम राजनीति को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि किसान से जुड़े मुद्दे सिर्फ फाइलों में धूल खा रहे हैं।
बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद
इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, वरिष्ठ जिला महासचिव अजय कांबोज, बबली कांबोज, हेमराज सिंह, सतपाल सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
