बरेली : यूपी के बरेली शहर का प्रमुख और अत्यधिक व्यस्त चौराहा कलेक्ट्रेट चौराहा बीते कुछ समय से भारी जाम का केंद्र बन गया था। जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को खासी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिए हैं कि यातायात को सुचारु करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
https://youtu.be/O_PT02fhs0Q?si=pvRchzXvnP95tArM
वाहन पार्किंग के लिए समय सीमा तय
कलेक्ट्रेट गेट के पास वाहन पार्किंग के लिए समय सीमा तय की गई है। इसके बाद तय समय के बाहर पार्किंग पर लगेगा जुर्माना। यातायात को सही दिशा देने के लिए चौराहे पर बेरिकेडिंग लगाई गई है। चालान और सीज़ की चेतावनी दी है l ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनीष कुमार दुबे ने स्पष्ट किया कि “अगर कलेक्ट्रेट गेट के बाहर कोई वाहन अवैध रूप से खड़ा पाया गया, तो उसका चालान किया जाएगा। बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों का उल्लंघन होने पर गाड़ी सीज कर दी जाएगी।”
इन नियमों की घोषणा
ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी अब नियमित रूप से माइक्रोफोन के ज़रिए अनाउंसमेंट कर रही है ताकि आम लोगों को पार्किंग नियमों और निर्धारित समय की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से यह उम्मीद की जा रही है कि कलेक्ट्रेट चौराहे पर ट्रैफिक की स्थिति में जल्द सुधार होगा और आम नागरिकों को भीषण जाम से राहत मिलेगी।
