प्रयागराज/बारा/लखनऊ: यूपी के प्रयागराज जिले में बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा हल्लाबोल गांव में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना घटी। आसमानी बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों यानी दंपती और उनकी दो मासूम बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरा परिवार एक ही मड़ई में सो रहा था, जो बिजली गिरते ही जलकर राख हो गई।
चारपाई पर सो रहा था परिवार

मृतकों की पहचान वीरेंद्र वनवासी (35 वर्ष), उनकी पत्नी पार्वती (32 वर्ष), तीन साल की बेटी राधा और दो साल की करिश्मा के रूप में हुई है। ये सभी मड़ई में दो चारपाइयों पर सोए हुए थे, तभी अचानक बिजली गिरी और सब कुछ पलभर में खत्म हो गया।
गांव में छाया मातम
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।
