बरेली। गुजरात के अहमदाबाद में हाल ही में हुई दर्दनाक विमान दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बरेली समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। शहर के सपा कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अगुवाई में मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के प्रति सम्मान प्रकट किया।
सपा पीड़ितों के साथ : अनुराग पटेल
इस अवसर पर कैंट विधानसभा प्रभारी अनुराग पटेल ने कहा, “अहमदाबाद विमान दुर्घटना अत्यंत दुःखद है, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया है। समाजवादी पार्टी इस शोक की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।”महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने भी इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह हादसा न केवल पीड़ादायक है बल्कि राष्ट्रीय क्षति भी है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगतों को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।”
परिजनों के दर्द में सपा साथ
इस श्रद्धांजलि सभा में कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इसमें प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव,शहर विधानसभा प्रत्याशी रह चुके राजेश अग्रवाल,महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा,उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, राम प्रकाश यादव,कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत,महानगर सचिव मोहम्मद वसीम,नाज़िम कुरैशी,अशोक यादव,राशिद पठान, रमन मनार,भूपेंद्र सिंह,राशिद खान, मिथुन कुमार,बबलू सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पंडित दीपक शर्मा ने किया जिन्होंने कहा कि ऐसे क्षणों में एकजुटता और मानवता की भावना सबसे बड़ी जरूरत होती है।
![]()
