भंडारों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रमुख नेताओं ने की भागीदारी
लखनऊ : ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर आज लखनऊ भक्ति, सेवा और समर्पण की मिसाल बना रहा। शहर के विभिन्न हिस्सों में जगह- जगह भंडारों का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने आयोजनों को खास बना दिया।
राजेन्द्र चौधरी ने कई स्थानों पर की पूजा व प्रसाद वितरण

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को कई भंडारों में भाग लिया, हनुमान जी की पूजा की और प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।
संपादक आलोक पाण्डेय ने किया आयोजन
विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ पर भंडारे का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादक आलोक पाण्डेय ने सपरिवार किया। इससे पहले त्रिभुवनेश्वर हनुमान मंदिर में पंडित लालता प्रसाद शुक्ल द्वारा पूजा कराई गई। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।
पारा पुल के नीचे हुआ सुंदरकांड पाठ और भंडारा
समाजवादी पार्षद देवेन्द्र सिंह जीतू के संयोजन में मानवेन्द्र सिंह पार्क, पारा पुल के नीचे सुंदरकांड पाठ व भंडारा हुआ। इसमें कई प्रमुख नेता पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, विधायक अरमान खान,विधायक रविदास मेहरोत्रा,पार्षद यावर हुसैन रेशू, नदीम खान, हलीम, गुलशन अब्बास, सफीकुर्रहमान, युवा नेता आशीष यादव (सोनू यादव), नवीन धवन बंटी, प्रवक्ता दीपक रंजन,नेता हिमांशु तिवारी, रितेश साहू आदि शामिल रहे।
नाका में व्यापार मंडल के सहयोग से हुआ आयोजन
लखनऊ व्यापार मण्डल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा द्वारा नाका हिंडोला क्षेत्र में भंडारा आयोजित किया गया। इसमें राजेन्द्र चौधरी, जूही सिंह, आशीष यादव (सोनू यादव), अमरजीत यादव भी मौजूद रहे।
UP प्रेस क्लब में पत्रकारों ने किया आयोजन
यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की लखनऊ इकाई द्वारा प्रेस क्लब में भंडारे का आयोजन किया गया। संयोजन में थे प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवशरण सिंह और महामंत्री विश्वदेव राव। प्रसाद वितरण में राजेन्द्र चौधरी, जूही सिंह, आशीष यादव (सोनू यादव), अमरजीत यादव समेत अन्य शामिल हुए।
सदर बाजार और न्यू हैदराबाद में भी श्रद्धा का माहौल
सदर बाजार में रवि सेठ और अर्श सेठ द्वारा भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें प्रमुख नेता उपस्थित रहे। न्यू हैदराबाद में समाजसेवी राहुल वीर सिंह व रौनिक वीर सिंह ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, जूही सिंह, दीपक रंजन, हर्षित श्रीवास्तव, आमिर तस्लीम, आशीष यादव (सोनू यादव) और अमरजीत यादव ने भाग लिया।
![]()
