बांदा/लखनऊ : यूपी के बांदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बबेरू तहसील के राजस्व निरीक्षक (लेखपाल) को जमीन की पैमाइश कराने के एवज में 8,000 की रिश्वत मांगते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई एंटी करप्शन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की।
जानें क्या है पूरा मामला ?
बबेरू तहसील के किसान अवधेश ने राजस्व निरीक्षक से अपनी जमीन की पैमाइश कराने की गुहार लगाई थी। लेकिन निरीक्षक ने पैमाइश के बदले 8,000 की मांग कर दी। किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। तय योजना के अनुसार, जैसे ही रिश्वत की रकम सौंपी गई, टीम ने छापा मारकर आरोपी को रंगेहाथ दबोच लिया।
किसान की सूझबूझ से हुआ खुलासा
किसान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होकर मिसाल कायम की। उसकी सजगता से इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ और सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार पर चोट की गई। एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे विभागीय नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। यह देखा जा रहा है कि कहीं यह मामला किसी बड़े भ्रष्टाचार रैकेट से तो जुड़ा नहीं है।
![]()
