बरेली : यूपी के बरेली देहात के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ शुक्रवार को बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने करते हुए एक भवन को सील कर दिया।जानकारी के अनुसार ग्राम भूडा के पास बड़े बाईपास के नजदीक गुलाम साबिर द्वारा करीब 400 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना प्राधिकरण की अनुमति के भूतल पर एक बड़ा हॉल बनाया जा रहा था।
प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई

जब इसकी जानकारी बरेली विकास प्राधिकरण को मिली तो प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य बिना मानचित्र स्वीकृति के कराया जा रहा था। इसके बाद प्राधिकरण ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए पूरे निर्माण को सील कर दिया।
प्राधिकरण ने लोगों को किया सतर्क

यह कार्रवाई बरेली विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी और प्रवर्तन टीम भी मौजूद रही। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में बिना अनुमति कराए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों को सचेत किया गया है कि किसी भी तरह की जमीन या संपत्ति खरीदने से पहले उसका स्वीकृत नक्शा और प्राधिकरण से मिले दस्तावेज जरूर जांच लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
