बरेली: शहर के बदायूं रोड के करगैना क्षेत्र स्थित प्रगति नगर मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक प्लांट में।पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया और मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार पीके इंटरप्राइजेज नाम की फर्म के प्लांट में गांवों में लगने वाली पानी की टंकी की पाइपलाइन का काम चल रहा था। काम करवा रहे ठेकेदार ने बताया कि शाम के समय लेबर का फोन आया कि पाइपलाइन में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंच गए।
पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान
आग लगने से प्लांट में रखी पाइपलाइन और अन्य सामान जल गया। फर्म संचालक के मुताबिक इस घटना में करीब 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
