बरेली : इंडियन रेलवे के पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतुआ समाज मेले के अवसर पर विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार 05030/05029 काठगोदाम-ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन का संचालन एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा।
15 मार्च को काठगोदाम से चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने मीडिया को बताया कि 05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर विशेष गाड़ी का संचालन रविवार, 15 मार्च 2026 को काठगोदाम से सुबह 10:00 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, लखनऊ, और गोरखपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन शाम 20:40 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी।
18 मार्च को वापसी में चलेगी ट्रेन वापसी में 05029
ठाकुरनगर-काठगोदाम विशेष ट्रेन बुधवार, 18 मार्च 2026 को ठाकुरनगर से 10:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दमदम, नैहाटी, बन्देल, बर्धमान, कटिहार, बरौनी,छपरा, गोरखपुर, और लखनऊ होते हुए रात 23:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्पेशल ट्रेन के संचालन से मतुआ समाज मेले में जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सीधी रेल सेवा मिलने से भीड़ कम होगी और यात्रा आसान हो सकेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय और स्टेशन की जानकारी पहले से जांचकर यात्रा करने की अपील की है।
