बरेली: बरेली पुलिस अलखनाथ मंदिर के पास रेलवे लाइन की दीवार के नजदीक, तुलसी मठ जाने वाले रास्ते पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान नाले की पुलिया के पास दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों घबराने लगे, जिसके बाद उन्हें रोककर तलाशी ली गई।
इतनी मात्रा में बरामद हुई चरस
तलाशी के दौरान पहले आरोपी के पास से 78.63 ग्राम चरस और दूसरे आरोपी के पास से 70.91 ग्राम चरस बरामद की गई। इसके अलावा दोनों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी मिली है। मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हिमांशु मौर्य, निवासी घोसियान गली, बानखाना, थाना प्रेमनगर और विशाल, निवासी मोहल्ला रदियाबाद, थाना किला के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बरेली के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
बरामदगी के आधार पर थाना किला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
