बरेली : गर्मियों की छुट्टियों और यात्रा सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखकर पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने एक राहत भरी घोषणा की है। रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली से बाया बरेली-ऐशबाग और ऐशबाग वाया बरेली-?नई दिल्ली के बीच एक ग्रीष्मकालीन आरक्षित विशेष ट्रेन (04050/04049) चलाने का निर्णय लिया है, जो पीलीभीत, बरेली, लखीमपुर, सीतापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन 25 मई से 13 जुलाई 2025 तक (नई दिल्ली से) प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी, जबकि वापसी में ऐशबाग से 26 मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को संचालित होगी। कुल 15 फेरे इस विशेष ट्रेन के प्रस्तावित हैं।
04050 नई दिल्ली–ऐशबाग स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल
नई दिल्ली से ट्रेन रात 9.35 बजे चलकर मुरादाबाद: 00.50, चंदौसी जं.2.15, बरेली जं. पर 3.43, बरेली सिटी 4.50भोजीपुरा जं.4.47, पीलीभीत जं.05.40,मैलानी जं. 8.10,गोला गोकर्णनाथ 8.34, लखीमपुर 9.05,सीतापुर जं.10.20, सिधौली 11.00,मोहिबुल्लापुर 11.54, ऐशबाग पहुंचने का समय 12.35 बजे है।
04049 ऐशबाग वाया बरेली-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल
ऐशबाग से चलकर 18.45 बजे, मोहिबुल्लापुर 19.17, सिधौली 19.52, सीतापुर जं.20.25, लखीमपुर 21.27,गोला गोकर्णनाथ: 22.07, मैलानी जं. 23.30, पीलीभीत जं. 01.27,भोजीपुरा जं.: 2:15,बरेली सिटी 3.20,बरेली जं. 4.05, चंदौसी जं. 6.35, मुरादाबाद: 7.43 और नई दिल्ली पहुंचने का समय 11.00 बजे है।
स्पेशल ट्रेन में 19 कोच
इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 कोच, शयनयान (स्लीपर) श्रेणी के 7 कोच, एसएलआर (गार्ड/लगेज) के 2 कोच, यात्रियों के लिए विशेष सुविधा, रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस विशेष सेवा का लाभ उठाएं और अपनी यात्रा पहले से आरक्षित करें ताकि गर्मियों में होने वाली भीड़ से बचा जा सके।
![]()
