बरेली : यूपी के बरेली देहात के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के जियानगला गांव निवासी विनोद कुमार के वर्ष 2016 में घटित एक जघन्य हत्याकांड के आरोपियों को आज (शुक्रवार) उम्रकैद की सजा दिलाई गई है। शिकायतकर्ता मुनालाल निवासी ग्राम जियानंगला, थाना शीशगढ़ ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 10 मई, 2016 को उनकी बहू गुड्डी उर्फ धर्मवती ने अपने प्रेमी राजेश कुमार निवासी 59 सीताराम मंदिर थाना परवेणी अलवर, राजस्थान के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों ने धोखे से पास स्थित मंदिर में बुलाया गया। यहां जहर देने के बाद गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
शीशगढ़ थाने पर दर्ज हुआ था मुकदमा
इस मामले में थाना शीशगढ़ पर अपराध संख्या 88/2016, धारा 302 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आज यानी 23 मई, 2025 को इस मामले की सुनवाई एडीजे-03 कोर्ट बरेली में हुई। न्यायालय ने आरोपी महिला गुड्डी उर्फ धर्मवती को धारा 302 भादवि में आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 20,000 रूपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस जघन्य हत्याकांड में दोषियों को सजा दिलाने में बरेली पुलिस की विशेष टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसमें आंशिक वर्मा, एसपी साउथ आदि शामिल हैं।
![]()
