बरेली : यूपी के बरेली में स्थित डोरीलाल स्टेडियम स्वीमिंग पूल में आज (शुक्रवार) से शुरू हुई सीनियर स्टेट लेवल समन्वय तैराकी प्रतियोगिता 2025 का उद्घाटन भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने किया। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 23 से 25 मई तक चलेगी। इसमें पूरे उत्तर प्रदेश से आए प्रतिभाशाली पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को बुके- प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास होता है।”
प्रथम दिन के विजेताओं ने किया शानदार प्रदर्शन

इस प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 13 इवेंट्स का आयोजन किया गया। इसमें कई खिलाड़ियों ने प्रभावशाली समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं। ललचन्द सहानी (विंध्याचल) – 1500 मीटर फ्री स्टाइल (पुरुष), समय: 20.52.60 मिनट
अंकिता चौहान (गोरखपुर) – 1500 मीटर फ्री स्टाइल (महिला), समय: 27.12.29 मिनट
आदित्य सहानी (विंध्याचल) – 100 मीटर बैक स्ट्रोक (पुरुष), समय: 01.06.09 मिनट
कलावती निषाद (स्पोर्ट्स होस्टल लखनऊ) – 100 मीटर बैक स्ट्रोक (महिला), समय: 01.15.26 मिनट
सुभम चौहान (स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई) – 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (पुरुष), समय: 01.13.46 मिनट
रानी निषाद (विंध्याचल) – 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (महिला), समय: 01.34.23 मिनट
कृष्णा यादव (स्पोर्ट्स होस्टल लखनऊ) – 100 मीटर बटरफ्लाई (पुरुष), समय: 01.01.49 मिनट
अर्चना निषाद (विंध्याचल) – 100 मीटर बटरफ्लाई (महिला), समय: 01.27.41 मिनट
सत्यन सहानी (वाराणसी) – 100 मीटर फ्री स्टाइल (पुरुष), समय: 01.01.41 मिनट
शीतल निषाद (स्पोर्ट्स होस्टल लखनऊ) – 100 मीटर फ्री स्टाइल (महिला), समय: 01.18.54 मिनट
प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इसमें आरएसओ (क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी) जितेंद्र यादव, वीके मिश्रा प्राचार्य डीपीएस, आशीष गुप्ता अध्यक्ष, जिला ओलंपिक संघ, सुनील कुमार मित्तल – सचिव, जिला तैराकी संघ, सुनील चौधरी डायरेक्टर, राकेश यादव प्रशिक्षक जिम्नास्टिक, अमित यादव, आशु भारती, नितेश भारद्वाज, नीरज मिश्रा और अन्य खेल प्रशिक्षक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला तैराकी संघ के सचिव सुनील कुमार मित्तल सचिव ने किया। प्रतियोगिता में कुल 13 इवेंट्स के पहले दिन के बाद अगले दो दिन और भी प्रतिस्पर्धाएं जारी रहेंगी। विजेताओं को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
![]()
